योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का बजट विधानसभा में पेश हो रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा और पेपरलेस बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लगातार छठवीं बार बजट पेश कर रहे हैं। इस बार बजट का आकार 6.10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का है।
सीएम योगी ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट के दायरे के साथ ही प्रदेश का राजस्व संग्रह भी बढ़ा है। उन्होंने विभिन्न मदों से राज्य को हुई राजस्व प्राप्ति का विस्तार से ब्योरा दिया।