CM योगी बोले UP में खत्म हुई अराजकता, साढ़े 4 वर्ष में नहीं हुआ एक भी दंगा

0
372

लखनऊ- UP के CM योगी आदित्यनाथ ने दावा करते हुआ कहा है कि प्रदेश में पिछले साढ़े 4 वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ है। पहले प्रदेश की पहचान ही दंगा थी क्योंकि सरकारें दंगाइयों को प्रश्रय देती थीं। दंगों से प्रदेश की जनता प्रताड़ित थी, झूठे केस दर्ज होते थे। वे रविवार को राजधानी में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे।

CM योगी ने रविवार को कहा कि जो दीया बनाता था, उसके दीये तोड़ दिए जाते थे। जो मूर्ति बनाता था, उसकी मूर्ति नहीं बिकती थी। उसके पश्चात त्योहार पर अंधेरा रहता था परंतु आपने विगत साढ़े 4 सालों में देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। यह केवल और केवल इसलिये हो सका है क्योंकि हमारी सरकार अराजकतत्वों से बखूबी निपटना जानती है। उन्होंने कहा कि तीज-त्योहार के वक्त प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था। व्यापार बन्द हो जाता था। मगर अब प्रदेश में कानून का राज है। प्रदेश तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार ने दंगाइयों को प्रथम दिन से ही संदेश दे दिया था कि अगर दंगा करोगे तो अगली 7 पीढ़ियों का पट्टा लिखकर के जाना जो भरपाई करते रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में 2017 के पहले जिन लोगों का शासन था, वे भी सबके विकास की बात करते थे।

मगर पर विकास केवल उनकी फैमिली का ही हुआ। उन्हें खुद और खुद की फैमिली के अलावा समाज और राष्ट्र के बारे में कोई टेंशन थी ही नहीं। यही वजह रही कि प्रदेश पिछड़ता गया। बदहाली होती गई, बेरोजगारी बढ़ती गई, दंगों की आग में प्रदेश को झोंक दिया गया और अब जब प्रदेश विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है तो उन्हें ये पसंद नहीं आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here